बातुमि ओलंपियाड R 2 : टाइगर की दहाड़ , भारत जीता
26/09/2018 -बातुमि शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत भारत के लिए ठीक वैसी ही हुई है जैसी की जरूरत थी । राउंड 2 तब बेहद खास बन गया जब 5 बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वानाथन आनंद नें 12 साल बाद टीम मे वापसी करते हुए ओलंपियाड मे एक दशक बाद अपना पहला मैच ना सिर्फ खेला बल्कि एक शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया । साथ ही आनंद नें बता दिया की यह ओलंपियाड में वह कुछ खास ही करने आए है उनकी जीत नें ना सिर्फ उनकी बल्कि पूरी भारतीय टीम में एक जोश भर दिया है । औस्ट्रिया के खिलाफ विदित और हरिकृष्णा नें अपने मैच जीते तो भास्करन अधिबन नें ड्रॉ खेलते हुए भारत के खाते में 3.5-0.5 से जीत तय कर दी । महिला वर्ग में तो आज और बेहतर खेल नजर आया और हम्पी के विश्राम के चलते टीम में लौटी हरिका के नेत्तृत्व में टीम नें 4-0 की एकतरफा जीत वेनेजुएला पर दर्ज की । आने वाला हर मैच अब कडा होता जाएगा और देखना होगा की टीम कैसे अपनी रणनीति पर काम करती है ।