नेशनल यूथ ( U25) -निरंजन नवलगुंड को शीर्ष वरीयता
21/08/2018 -मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 27वी राष्ट्रीय यूथ अंडर 25 शतरंज चैंपियनशिप का आज आगाज हो गया और इसके साथ ही अब आने वाले 6 दिनो में हमें नया राष्ट्रीय अंडर 25 शतरंज चैम्पियन मिल जाएगा । भारतीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यह दूसरी ऐसी चैंपियनशिप है जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ी एक साथ ही प्रतिभागिता करते है । प्रतियोगिता में तामिलनाडु के फीडे मास्टर निरंजन नवलगुंड ( 2255) को शीर्ष वरीयता दी गयी है और वह फिलहाल सबसे अनुभवी और खिताब के तगड़े दावेदार नजर आ रहे है । उनके अलावा दूसरी वरीयता उड़ीसा के सौरभ नायक तो तीसरी वरीयता पश्चिम बंगाल के शुभयान कुंडु को दी गयी है । प्रतियोगिता का उदघाटन आज बेहद ही सादगी भरे अंदाज में किया गया । पढे यह प्रारम्भिक रिपोर्ट ।