विश्व महिला शतरंज - हरिका द्रोणावल्ली भी हुई बाहर
11/11/2018 -खानती मनसीस्क, रूस में भारतीय ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली की रूस की पूर्व विश्व चैम्पियन अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनियुक के हाथो हार के बाद विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी है । आज हुए टाईब्रेक मुक़ाबले में पहले ही रैपिड में हरिका को हार का समाना करना पड़ा और वह 1-0 से पिछड़ गयी । मुक़ाबले में बने रहने के लिए उन्हे हर हाल में अगला रैपिड जीतना था और उन्होने उसे जीतकर खुद को दौड़ में बनाए रखा । पर उसके बाद उन्हे टाईब्रेक के और छोटे फॉर्मेट में पहले हार का सामना करना पड़ा और फिर अंतिम बाजी ड्रॉ हो गयी । और इस तरह हरिका 3.5-2.5 से पराजित होकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा सकीं । भारत की ओर से पहले ही कोनेरु हम्पी ,पदमिनी राऊत और भक्ति कुलकर्णी विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो चुकी थी । पढे यह लेख ।