याक़ूब !! क्या खूब !! अब दिल्ली दूर नहीं !!
27/03/2017 -याक़ूब ओगार्ड ! यह नाम है विश्व शतरंज के सबसे दिग्गज शतरंज लेखक ,प्रशिक्षक और साथ ही साथ खेल की गहरी समझ रखने वाले ऐसे इंसान का जिससे हर कोई जुड़ना ,सीखना और मिलना चाहता है । आपसे ये बाते कहने के पीछे उद्देश्य आपको ये बताना है की याक़ूब इस समय भारत के दौरे पर है और अगर आप उनसे मिलने का मौका खो रहे है तो यह आपका बड़ा नुकसान होगा । भारत के सभी महानगरो में उनकी यात्रा के दौरान वो शीर्ष ग्रांड मास्टर ,इंटरनेशनल मास्टरों को भी ट्रेनिंग देते नजर आएंगे साथ ही साथ बच्चो को भी शतरंज के गुर सिखाएँगे वो मुंबई में दो दिन बिताकर अहमदाबाद के लिए निकल चुके है और जल्द ही दिल्ली में होंगे अपनी भी जगह पक्की करने के पढे यह लेख साथ ही पढे कैसा लगे याक़ूब को भारत के स्वादिष्ट व्यंजन !!