ममेद्यारोव का शानदार प्रदर्शन ,आनंद पर हुए नंबर 9
10/05/2017 -सोच्ची ,रूस । वैसे तो रूस में चल रही रूस टीम चैंपियनशिप में आनंद नहीं खेल रहे है पर इस टूर्नामेंट में खेल रहे कई खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन का असर पाँच बार के विश्व चैम्पियन आनंद की विश्व रैंकिंग पर पड़ता दिखाई दे रहा है । मौजूदा विश्व रैंकिंग में आनंद 2786 अंको के साथ आठवे स्थान पर है जबकि हरीकृष्णा 2750 अंको के साथ 16वे स्थान पर है । लेकिन रूस टीम चैंपियनशिप में लगातार 4 मैच जीतकर अजरबैजान के पूर्व विश्व रैपिड चैम्पियन ममेद्यारोव नें 23 अंको की बढ़त के साथ लाइव रेटिंग में 2795 अंको के साथ 6 स्थान की छलांग लगाते हुए सीधे 6वां स्थान हासिल कर लिया है । वही आनंद नवे स्थान पर जा पहुंचे है । जबकि कर्जाकिन 2780 अंको के साथ दसवे स्थान पर है