दिव्या और संकल्प बने भारत के सब-जूनियर विजेता
09/10/2017 -नागपुर के संकल्प गुप्ता और विश्व अंडर 12 चैम्पियन दिव्या देशमुख नें राष्ट्रीय अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता के खिताब अपने नाम कर लिया और 9 दिन तक चली उतार चढ़ाव से भरी यह प्रतियोगिता अंततः समाप्त हुई । दिव्या के लिए टूर्नामेंट शानदार रहा क्यूंकी के मध्य में लडखड़ाने के बाद उन्होने जोरदार वापसी की और 12 साल की उम्र में ही खिताब अपने अपने नाम कर लिया तो संकल्प नें टाईब्रेक में कौस्तुब को पीछे छोड़कर खिताब पे कब्जा जमाया । चयनित सभी खिलाड़ी अगले वर्ष 2017 में ग्रीस के हलकीडकी में भारत का नेत्तृत्व विश्व अंडर 16 शतरंज स्पर्धा में करेंगे ।पढे यह लेख