नेशनल U- 9 :जालंधर के विदित नें किया उलटफेर
03/11/2017 -भारत में अब शतरंज में प्रतिभाए अब सिर्फ दक्षिण भारत से ही नहीं आ रही अब धीरे धीरे शतरंज में हमेशा काफी पीछे रहे राज्य जैसे मध्य प्रदेश ,बिहार ,उत्तर प्रदेश ,पंजाब ,आसाम जैसे राज्यो से भी खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है ,तकनीक की मदद से अब ज्ञान सिर्फ एक खास वर्ग या भाषा से बंधा हुआ नहीं रह गया है और निश्चित तौर पर इस सफलता के लिए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ नें भी काबिले तारीफ काम किया है । ताजा उदाहरण नेशनल अंडर 9 का है जहां जालंधर के कक्षा 4 में पढ़ने वाले विदित जैन नें टॉप सीड तमिलनाडू के इलाम्पार्थी को पराजित करते हुए बड़ा उलटफेर किया । चेसबेस इंडिया भारत में हर राज्य में शतरंज के विकास को आगे ले जाने को संकल्प ले कार्य करता रहेगा । पढे यह लघु लेख ।