CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

विश्व चैंपियनशिप R 8 : कार्लसन की नेपो पर दूसरी जीत

by Niklesh Jain - 06/12/2021

फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के आठवे राउंड मे  एक और परिणाम आते ही अब एक और जहां मौजूदा चैम्पियन मेगनस कार्लसन का एक और विश्व खिताब पर दावा बेहद मजबूत हो गया है तो दूसरी और उन्हे चुनौती दे रहे रूस के यान नेपोमिन्सी के लिए विश्व खिताब एक सपना बन जाने का खतरा बढ़ गया है । आठवे राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे कार्लसन का सामना आज बेहद कमजोर चाले चलते नेपोमिन्सी से हुआ और परिणाम स्वरूप कार्लसन नें जीत दर्ज करते हुए बड़ी आसानी से अपनी बढ़त को दो अंको का कर दिया । पहले पाँच मैच में जहां नेपोमिन्सी का स्तर कार्लसन से बीस ही नजर आ रहा था वह एक हार के बाद बहुत नीचे नजर आया । अब देखना यह है की क्या नेपोमिन्सी बचे हुए 6 मुकाबलों में वापसी कर पाएंगे ? पढे यह लेख 



कार्लसन नें पकड़ी एक और विश्व खिताब की राह !

फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अचानक से तीन राउंड के अंदर 2 परिणाम आने से बचे हुए छह मुकाबलों मे रोमांच बहुत बढ़ गया है । छठे राउंड में मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन की उनके चैलेंजर रूस के यान नेपोमिन्सी पर इतिहासिक 136 चालों में जीत के बाद सातवा राउंड दोनों के बीच बराबरी पर समाप्त हुआ था और राउंड 8 शुरू होने के पहले कार्लसन 4-3 से चल रहे थे 

आठवे राउंड में कार्लसन नें एक बार फिर सफ़ेद मोहरो से राजा के प्यादे को दो घर चलकर शुरुआत की और नेपोमिन्सी नें इस बार फिर पेट्रोव डिफेंस से जबाब दिया और खेल की नौवीं चाल में उन्होने अपने राजा की ओर के हाथी के प्यादे को दो घर चलकर आक्रामक खेलने का इरादा जता दिया इसके जबाब में मेगनस नें 45 मिनट सोचकर अपने वजीर की अच्छी चाल से शानदार बचाव कर लिया

हालांकि जीत के लिए बेकरार नेपोमिन्सी ने एक बार फिर खेल की 21वीं चाल में प्यादे की चाल से आक्रमण करने का इरादा जताया पर इस बार यह एक बड़ी गलत चाल साबित हुई और वह अपना एक प्यादा पिटवा बैठे और इसके बाद कार्लसन नें कोई मौका ना देते हुए 46 चालों में खेल अपने नाम कर लिया ।

मैच का हिन्दी विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से 

इस जीत के साथ कार्लसन अपने लगातार पांचवें विश्व खिताब की दौड़ में अब 5-3 से आगे हो गए और बचे हुए 6 मुकाबलों में उन्हे सिर्फ 2.5 अंको की जरूरत है जबकि नेपोमिन्सी को खिताब जीतने के लिए 4.5 अंक बनाने का असंभव सा काम करना होगा । अब एक दिन के विश्राम के बाद राउंड 9 और 10 खेले जाएँगे ।

राउंड 8 के मुक़ाबले का सीधा विश्लेषण 

प्रेस कोन्फ्रेंस का दृश्य 





Contact Us