CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

भारत से विदित गुजराती हुए चैम्पियन चैस टूर मे शामिल

by Niklesh Jain - 15/11/2020

ऑनलाइन शतरंज की दुनिया के सबसे बड़े मुक़ाबले और टूर चैम्पियन चैस टूर मे भारतीय प्रशंसको के लिए बड़ी खबर है भारत के ऑनलाइन ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता कप्तान ग्रांड मास्टर विदित गुजराती को इस टूर मे शामिल कर लिया गया है इसका मतलब यह होगा की एक और विदित को दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा तो दूसरी और भारतीय शतरंज प्रशंसको को एक बड़े टूर्नामेंट का रोमांच महसूस करने और बेहतरीन शतरंज का आनंद मिलेगा । 26 वर्षीय विदित गुजराती  विश्वनाथन आनंद के बाद भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मे से एक है और वर्तमान मे उनकी विश्व रैंकिंग 26 है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर आप विदित के हर मुक़ाबले का सीधा प्रसारण देख पाएंगे ! पढे यह लेख 



चैम्पियन चैस टूर मे भारत से विदित गुजराती खेलेंगे

22 नवंबर से शुरू हो रहे चैम्पियन चैस टूर के पहले बड़े टूर्नामेंट स्किलिंग ओपन मे भारत को ओलंपियाड स्वर्ण पदक दिलाने वाले टीम के कप्तान ग्रांड मास्टर विदित गुजराती को शामिल किया गया है । विदित गुजराती के लिए यह एक बेहद बड़ा मौका होगा जब वह दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के सामने अपने हुनर का परिचय देंगे ।

विदित के इस टूर मे शामिल होने से इसका रोमांच भारतीय दर्शको के लिए अब चरम पर होगा 

प्रतियोगिता मे विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन के अलावा चीन के डिंग लीरेन ,अजरबैजान के तिमुर रद्जाबोव ,स्पेन के डेविड अंटोन ,रूस के सेरगी कार्याकिन ,वियतनाम के ले कुयांग लिम ,अमेरिका के वेसली सो ,नीदरलैंड के अनीश गिरि ,पोलैंड के जान डूड़ा ,और फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव के खेलना तय हो चुका है जबकि आने वाले कुछ दिनों मे 4 नाम की घोषणा और की जाएगी ।

चैम्पियन चैस टूर मे नवंबर से लेकर अगले वर्ष सितंबर तक 3 मेजर , 6 रेगुलर और 1 फाइनल मिलाकर कुल दस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट खेले जाएँगे । बड़ी बात यह है की इसकी पुरुष्कार राशि अब तक की सबसे बड़ी पुरुष्कार राशि होगी मतलब करीब 11 करोड़ ,25 लाख रुपेय के कुल पुरुष्कार इस टूर्नामेंट मे दिये जाएँगे । ये सभी मुक़ाबले रैपिड शतरंज मुक़ाबले होंगे

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा तो जुड़े और सबस्क्राइब करे 

 





Contact Us