CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

तेपे सिगमन 2023 : गुकेश - अर्जुन का जीत से आरंभ

by Niklesh Jain - 05/05/2023

तेपे सिगमन टूर्नामेंट की शुरुआत भारत के लिए धमाकेदार रही है और दोनों भारतीय खिलाड़ी प्रतियोगिता के शीर्ष वरीय  डी गुकेश और दूसरे वरीय अर्जुन एरिगासी नें अपना पहला मुक़ाबला जीतकर शानदार आरंभ किया है । सात राउंड के इस क्लासिकल टूर्नामेंट के पहले राउंड में गुकेश नें टाटा स्टील मास्टर्स के पूर्व विजेता नीदरलैंड के वांन फॉरेस्ट जॉर्डन को मात दी तो अर्जुन नें इज़राइल के दिग्गज खिलाड़ी बोरिस गेलफंड को पराजित किया । पहले दिन के अन्य दो मुक़ाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए । पहले दिन की जीत के बाद लाइव रेटिंग में गुकेश 2736 तो अर्जुन 2705 पर पहुँच गए है । पढे यह लेख , All Photos: David Llada 



तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज –गुकेश और अर्जुन की शानदार जीत से शुरुआत

तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट पहली बार दो भारतीय खिलाड़ी एक साथ खेल रहे है और पहला दिन पहला राउंड पूरी तरह से भारत के नाम रहा । पहले दिन भारत के दोनों खिलाड़ियों डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी नें शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता का आरंभ किया ।

सबसे पहले अर्जुन एरिगासी नें इज़राइल के दिग्गज खिलाड़ी बोरिस गेलफंड को मात देते हुए शानदार शुरुआत की ,

काले मोहरो से खेल रहे अर्जुन नें ओपन केटलन ओपनिंग में मध्य खेल में एक मोहरे की बढ़त बनाकर 41 चालों में लगभग एकतरफा मुक़ाबले मे बोरिस को पराजित किया ।

इसके बाद टॉप सीड डी गुकेश नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जॉर्डन के खिलाफ एक लंबे चले मुक़ाबले में काले मोहरो से 60 चालों में बाजी जीत ली ।

इस जीत के बाद गुकेश और विश्व के टॉप 10 खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 11 अंको का फासला बचा है 

अन्य मुकाबलो में रूस के पीटर स्वीडलर को यूएसए के अभिमन्यु नें तो

जर्मनी के विन्सेंट केमर को मेजबान स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें ड्रॉ पर रोक लिया । प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी राउंड रॉबिन आधार पर आपस में कुल 7 क्लासिकल मुक़ाबले खेलेंगे , अब दूसरे राउंड में गुकेश का सामना विन्सेंट से होगा तो अर्जुन के सामने निल्स बाजी खेलेंगे ।

Rank after Round 1

Rk.SNo NameFEDRtg TB1 
16
GMGukesh, DIND27321
8
GMErigaisi, ArjunIND27011
32
GMSvidler, PeterFID26830,5
4
GMKeymer, VincentGER27000,5
5
GMGrandelius, NilsSWE26640,5
7
GMMishra, AbhimanyuUSA25500,5
71
GMGelfand, BorisISR26780
3
GMVan Foreest, JordenNED26890





Contact Us