CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

सिंकिफील्ड कप R5 : जेफ्री नें करूआना को हराया

by Niklesh Jain - 22/08/2021

वैसे तो चैम्पियन चैस टूर के अंतिम पड़ाव सिंकिफील्ड कप मे पाँच देशो का प्रतिनिधित्व है पर असली जंग छह अमेरिकन खिलाड़ियों के बीच ही जारी है , ताजा घटनाक्रम मे यूएसए के 20 वर्षीय जेफ्री जियांग नें विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना को मात देते हुए सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया । करूआना जो विश्व कप के बाद वापसी करते नजर आ रहे थे एक बार फिर इस हार से विश्व रैंकिंग मे दूसरा स्थान खोकर 2800 रेटिंग अंक से नीचे आ गए है तो जेफ्री एक बार फिर 2700 रेटिंग के आंकड़े को पार कर गए । मैक्सिम लाग्रेव नें चौंथे राउंड मे मिली हार के बाद वापसी करते हुए इस राउंड मे जीत के साथ वापसी की । तीन मुक़ाबले ड्रॉ रहे है , पढे यह लेख 



सिंकिफील्ड कप शतरंज – जेफ्री नें करूआना को हराकर किया उलटफेर

ग्रांड चैस टूर 2021 के आखिरी और निर्णायक टूर्नामेंट सिंकिफील्ड कप शतरंज के पांचवें राउंड मे यूएसए के युवा ग्रांड मास्टर जेफ्री जियांग नें अपने खेल जीवन की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए विश्व के नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी यूएसए के ही फैबियानो करूआना को पराजित कर दिया ।

विश्व कप के बाद क्लासिकल शतरंज मे निचले वरीय खिलाड़ियों के खिलाफ यह दूसरी हार है । जेफ्री नें सफ़ेद मोहरो से राजा के तरफ के घोड़े को निकालकर खेल की शुरुआत की और शानदार एंडगेम में 36 चालों में जीत हासिल की । यह जेफ्री के शतरंज जीवन की क्लासिकल शतरंज की सबसे बड़ी जीत है 

पांचवें राउंड में हार के बाद वापसी करते हुए फ्रांस के ,मैक्सिम लाग्रेव नें यूएसए के स्वीरेज डी को पराजित किया और एक बार फिर सयुंक्त बढ़त मे शामिल हो गए 

जबकि अन्य तीन मुक़ाबले ड्रॉ रहे , अजरबैजान के ममेद्यारोव से यूएसए के लेनियर डोमिंगेज नें , रूस के पीटर स्वीडलर नें यूएसए के सैम शंकलंद से तो यूएसए के वेसली सो नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट से बाजी ड्रॉ खेली ।

फिलहाल पाँच राउंड के बाद वेसली सो , मैक्सिम लाग्रेव और लेनियर डोमिंगेज 3.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है ।





Contact Us