CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

जिब्राल्टर मे होगी फीडे ग्रां प्री - हम्पी पर होंगी नजरे

by Niklesh Jain - 30/10/2020

कोविड के चलते अभी तक पुरुष विश्व शतरंज चैंपियनशिप की प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव फीडे कैंडीडेट पर तो संशय अभी बरकरार है पर महिला शतरंज मे इस दिशा मे कुछ प्रयास अब किए जाने लगे है और महिला शतरंज ग्रां प्री का आखिरी पड़ाव को अब तक नहीं हो पाया था अब उस चौंथे और अंतिम पड़ाव को अगले वर्ष 17 जनवरी से 29 जनवरी के दौरान करने का निर्णय ले लिया गया है और इसे जिब्राल्टर मे कराया जाएगा । वैसे इसका भारत के लिए महत्व इसीलिए है की भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी और वर्तमान विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरु हम्पी के इस ग्रां प्री को जीतने के काफी ज्यादा संभावना है । पढे यह लेख 



जिब्राल्टर मे होगा फीडे महिला ग्रां प्री , कोनेरु हम्पी खेलेंगी 

कोविड के दौर मे मुश्किल मे चल रही खेल की दुनिया अब भविष्य की ओर आशा से देख रही है और धीरे धीरे ऑन द बोर्ड शतरंज की वापसी होती नजर आ रही है । फीडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन को चुनौती देने की प्रक्रिया मे महिला ग्रां प्री का अंतिम चरण पूरा नहीं हो पाया था और इससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था भारत की कोनेरु हम्पी का पर अब हम्पी जनवरी 17 से 29 के दौरान इस ऑन द बोर्ड ग्रां प्री मे भाग लेकर फीडे कैंडीडेट मे अपनी जगह बेहद मजबूती से बना सकती है ।

प्रतियोगिता 2021 मे जिब्राल्टर मे खेली जाएगी 

कोनेरु फिलहाल 298 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है ।

उनके अलावा प्रतियोगिता मे जॉर्जिया की नाना दगनिडजे ,रूस की लागनों काटेरयना ,उक्रेन की अन्ना मुजयचुक ,चीन की जू वेंजून ,रूस की अलिना काशलीनस्क्या ,उक्रेन की मारिया मुजयचुक ,जर्मनी की एलीसाबेथ पेहट्ज़ ,रूस की गुनिना वालेंटीना ,बुल्गारिया की अंटोनेटा स्टेफ़्नोवा ,फ्रांस की मारी सेबग और चीन की ज़्हओ क्षुए खेलेगी । प्रतियोगिता मे राउंड रॉबिन आधार पर 12 राउंड खेले जाएँगे । यह अब तक की चौंथी और आखरी ग्रां प्री होगी और जीतने वाला खिलाड़ी सीधे फीडे कैंडीडेट मे जगह बना लेगा । 

 

 






Contact Us