CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

एयरथिंग्स फाइनल : रद्जाबोव से टकराएँगे अरोनियन

by Niklesh Jain - 01/01/2021

एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज के फाइनल का मंच अब तैयार हो गया है और इसे आप एक बड़ा महामुकाबला भी कह सकते है क्यूंकी सामने होंगे अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव और अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन । सेमी फाइनल के पहले दिन जिस अंदाज मे दोनो खिलाड़ियों नें अपना जलवा दिखाया था और वही नजारा दूसरे दिन भी जारी रहा । आज हुए मुक़ाबले मे सबसे पहले फाइनल मे जगह बनाई रद्जाबोव नें जिन्होने आज उनके लिए जरूरी 2 अंक पहले दो मुकाबलों मे ही बना लिए ओर डेनियल लगातार 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए । वही बात करे लेवोन अरोनियन की तो वह जैसे पिछले मैच में नाकामुरा के खिलाफ की अपनी  लय को बरकरार रखते नजर आए और मकसीम लागरेव को आज 2-1 से मात देकर फाइनल मे जगह बनाने मे कामयाब रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इन मुकाबलो का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 



रद्जाबोव और अरोनियन मे होगी फाइनल जंग 

तो वही हुए जिसकी उम्मीद नजर आ रही थी सेमी फाइनल के दूसरे दिन अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ओर अजरबैजान के रद्जाबोव नें अपने अपने मुक़ाबले जीतकर फाइनल मे जगह बना ली है । 

रद्जाबोव नें आज कल के अपने बेहतरीन लय को कायम रखते हुए आज डेनियल डुबोव को एकतरफा अंदाज में मात दे दी । उम्मीद थी की मेगनस कार्लसन को बाहर करने वाले  डेनियल डुबोव वापसी करेंगे पर पहले दो मुकाबलों में ही रद्जाबोव नें शानदार खेल से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली । क्यूंकी कल के दिन  उन्होने जीत हासिल की थी आज रद्जाबोव को सिर्फ 2 ही अंको की जरूरत थी अगले दौर में जाने के लिए और वह इसमें सफल रहे 

वही अरोनियन नें मकसीम के खिलाफ 2 अंक बनाने के लिए तीन मैच लिए पहले दो मैच ड्रॉ रहने के बाद उन्होने तीसरे मैच में जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया । अंतिम मैच एक बेहद रोमांचक और उतार चढ़ाव वाला मैच रहा और 113 चालों में जाकर अरोनियन जीते 

कल अब फ़ाइनल और तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर हुए सीधा प्रसारण 

देखे सभी मैच 






Contact Us