CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

चीन बना विश्व टीम शतरंज चैम्पियन

by Niklesh Jain - 26/11/2022

विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक चीन नें अपने नाम कर लिया है । प्रतियोगिता से पहले अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर उतरी चीन की टीम नें फाइनल मुक़ाबले में उज्बेकिस्तान को लगातार दोनों फाइनल मुक़ाबले में पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ,इस दौरान चीन पाँच लीग चरण , और छह प्ले ऑफ के सभी 11 मुक़ाबले जीतकर अपराजित रहा । यह चीन का विश्व टीम चैंपियनशिप इतिहास का तीसरा स्वर्ण पदक रहा तो उज्बेकिस्तान के लिए यह पहला रजत पदक है ।  वहीं ओलंपियाड का कांस्य पदक विजेता भारत इस बार स्पेन से टाईब्रेक मुक़ाबला हारकर कांस्य पदक जीतने से भी वंचित रहा गया । भारतीय टीम और स्पेन के बीच तीसरे स्थान के लिए हुए दोनों मैच 2-2 से बराबर रहे थे पर टाईब्रेक में स्पेन नें भारत को 3-1 से पराजित कर दिया । पढे यह लेख 



उज्बेकिस्तान को हराकर चीन बना विश्व टीम शतरंज चैंपियन

 2018 के फीडे विश्व शतरंज ओलंपियाड विजेता चीन नें एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में धमाकेदार वापसी करते हुए विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है ।

बड़ी बात यह रही की चीन अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी यह खिताब जीतने में कामयाब रहा । चीन की टीम नें फाइनल में उज्बेकिस्तान को लगातार दो मुकाबलों में 2.5-1.5 से पराजित करते हुए खियात्ब अपने नाम किया ,चीन के फाइनल मुक़ाबले जीतने में जिंसी बाई और ली डी नें मुख्य भूमिका निभाई ,इस प्रकार चीन स्वर्ण पदक तो उज्बेकिस्तान रजत पदक जीतने में कामयाब रहा । 

 

वहीं भारत कांस्य पदक का मुक़ाबला स्पेन से हार गया , दोनों के बीच हुए बेस्ट ऑफ 2 के मुक़ाबले 2-2 से बेनतीजा रहे और ऐसे में परिणाम टाईब्रेक से तय किया गया,जिसमें पहले बोर्ड पर विदित गुजराती को संटोस लताशा नें तो दूसरे बोर्ड पर निहाल सरीन को अंटोन डेविड नें पराजित करते हुए स्पेन को 3-1 से जीत दिला डी और पहली बार टीम चैंपियनशिप का कांस्य पदक जीत लिया । 

देखे सभी मुक़ाबले 

 

 






Contact Us