विश्व शतरंज चैंपियनशिप - राउंड 6- फिर नहीं जीता कोई
19/11/2016 -छह मैच खत्म हो गए है और परिणाम नहीं आया है पर विश्व शतरंज चैंपियनशिप शुरू होने के पहले और आज की स्थिति में फर्क है कार्लसन के कट्टर समर्थक भी अब ये मानते है की यह आसान नहीं होने वाला और कर्जाकिन के प्रसंशक तो उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं उनकी संभावना पहले से बेहतर हुई है । कर्जाकिन इस मैच को अगर टाई ब्रेक तक ले गए तो वो कार्लसन पर भारी पड़ सकते है वहीं कार्लसन भले ही जीत ना पाएँ हो पर वो मैच जीतने की स्थिति में थे अतः दबाव कर्जाकिन पर भी है । छठी बार लगातार विश्व चैम्पियन की बाजी बराबरी पर रही मतलब अगर अगले छह मैच मे जो भी पहले हारा उसके लिए अब वापसी करना बहुत मुश्किल होगा । 21 साल पहले न्यू यॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की सबसे ऊंची मंजिल में 1995 में हुए विश्व शतरंज चैंपियनशिप के मुक़ाबले में पहले आठ मैच ड्रॉ हुए थे । और उसके बाद जीत हार का निर्णय आया था । हालांकि वह 24 मैच की सीरीज थी और यहाँ ये 12 मैच की सीरीज है ।