स्पैनिश डायरी 05- खूबसूरत सिट्जस ! भारत यहाँ भी है मौजूद !
08/08/2017 -स्पैनिश डायरी अब अपने अंतिम विराम की ओर बढ़ रही है । 53 दिनो का हमारा कारवां इस बार जा पहुंचा स्पेन के बार्सिलोना के पास स्थित सिट्जस में जो स्पेन ही नहीं दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है यहाँ हमने प्रतिभागिता की 43वे सिट्जस इंटरनेशनल में । पेरु के युवा खिलाड़ी कोरी जॉर्ज नें बेहतरीन खेल से खिताब अपने नाम किया । भारतीय खिलाड़ियो में इस बार शीर्ष 10 में भी कोई शामिल नहीं था पर भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे रहे 50 वर्षीय अनूप देशमुख जिनका जज्बा युवाओं को भी मात देता नजर आता है । खैर भारत के बाहर भी भारत की मौजूदगी आपको रोमांच ,सम्मान और गर्व से भर देती है पढे इस लेख में की आखिर हमें ऐसा क्या मिला जिसने हमें रोमांच और सम्मान से भर दिया । पढे स्पैनिश डायरी का यह पांचवा लेख !